2 बच्चों के पिता और 47 साल के मर्द पर फ़िदा है ‘पुष्पा’ की 25 साल की एक्ट्रेस, जाने कौन है वो

दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने बहुत कम समय में ही देशभर में बड़ी पहचान बना ली है. उनकी खूबसूरती और अदाकारी के चर्चे हिंदी बेल्ट के दर्शकों के बीच भी होते हैं. इन दिनों रश्मिका बड़े पर्दे पर फिल्म पुष्पा: द राइस से सुर्ख़ियों में है. इस फिल्म में वे सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ नज़र आ रही हैं.

 



रश्मिका मंदाना ने अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी खूबसूरती और अपनी क्यूटनेस के दम पर भी लाखों फैंस बनाए हैं. उन पर तो लाखो-करोड़ों लोग जान छिड़कते हैं हालांकि क्या आप यह जानते हैं कि खुद रश्मिका किस पर फ़िदा है. अगर नहीं तो आइए आपको बताते हैं कि वे आखिर किस अभिनेता को पसंद करती हैं.

ख़ास बात यह है कि रश्मिका जिस अभिनेता को पसंद करती हैं वो कुंवारा नहीं है और वो सुपरस्टार दो-दो बच्चों का पिता हैं. जिस अभिनेता की हम आपसे बात कर रहे हैं वो है मास्टर फेम थलापति विजय थलापति विजय भी एक लोकप्रिय अभिनेता हैं. वे कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और उनकी भी दक्षिण भारतीय सिनेमा में अच्छी पकड़ है. रश्मिका ने अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान बताया था कि वे विजय को पसंद करती हैं.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

गौरतलब है कि अपने एक साक्षात्कार के दौरान रश्मिका मंदाना ने यह बताया था कि उनका एक तमिल स्टार पर क्रश है जिसके साथ वह पर्दे पर आना चाहती है और वो अभिनेता है थलापति विजय. इसका ख़ुलासा अभिनेत्री ने अपनी फिल्म भीष्म के प्रचार के दौरान किया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

वैसे आपको बता दें कि चाहे रश्मिका का क्रश थलापति विजय पर हो हालांकि वे इन दिनों मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा से इश्क लड़ा रही है हालांकि दोनों कलाकारों ने कभी भी अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा है.

रश्मिका और विजय देवरकोंडा की जोड़ी बड़े पर्दे पर भी नज़र आ चुकी हैं. दोनों कलाकारों को एक साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में भी देखा गया था. लेकिन दोनों अपने रिश्ते पर कुछ भी कहने से बचते रहे हैं.

बता दें कि रश्मिका ने सोशल मीडिया पर भी अपनी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग बना रखी है. अभिनेत्री को इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ 68 लाख (26.8 ) मिलियन से भी अधिक लोग फॉलो करते हैं.रश्मिका के वर्कफ़्रंट की बात करें तो हाल ही में आई उनकी फिल्म ‘पुष्पा’ ने दुनियाभ में 300 करोड़ रूपये कमा लिए हैं. वहीं उनकी आगामी फिल्मों में मिशन मजनू और ‘गुडबाय’ शामिल है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!