सोने के दाम में आई भारी गिरावट, चांदी की चमक भी हुई फीकी, जानिए आपके शहर में क्या है दाम…

नई दिल्ली. बहुमूल्य धातुओं के अंतरराष्ट्रीय मूल्य में कमजोरी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 563 रुपये घटकर 48,215 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,778 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

 



चांदी की कीमत भी 1,186 रुपये की गिरावट के साथ 62,792 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 63,978 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,810 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 23.10 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

इसे भी पढ़े -  CG Thief Arrest : ऑनलाइन गेमिंग में 10 लाख हारने पर रची चोरी की साजिश, सूने मकान से लाखों के जेवरात चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात और कार जब्त...पूरी खबर पढ़िए...

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिकी एफओएमसी के नतीजे आने के बाद सोने की कीमतों में गिरावट आई। न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में बृहस्पतिवार को हाजिर सोने का भाव गिरावट के साथ 1,810 डॉलर प्रति औंस चल रहा था, जिससे सोने की कीमत कमजोर रही।’’

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार पूर्णत, किसान हितैषी सरकार है : इंजी रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!