मधुबाला जैसी खूबसूरत आज की डेट में न कोई हीरोइन थी, न है और न आएगी. मधुबाला की ये 5 तस्वीरें देखकर आप भी यही कहेंगे

बॉलीवुड में खूबसूरती की बात हो तो 50 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस मधुबाला का नाम जरूर आएगा. वैलेंटाइन डे के खास दिन जन्मीं मधुबाला के बेपरवाह हुस्न के आगे सब कुछ फीका लगता था. फिल्मों में इस खूबसूरत अदाकारा का निभाया हर किरदार आज भी याद किया जाता है.

 



मधुबाला का नाम ‘ट्रेजडी क्वीन’ भी रख दिया गया था, क्योंकि कई फिल्मों के आखिर में उनकी मौत दिखाई गई थी. वहीं मधुबाला का असल जीवन भी किसी फिल्म से कम नहीं रहा. कम उम्र में ही दिल की बीमारी से दुनिया छोड़ गईं मधुबाला अपने छोटे से जीवन में फिल्मों की एक लंबी पारी खेल गईं. उनकी खूबसूरती और स्टाइल के लिए आज भी उन्हें याद किया जाता है.

बहुत ही कम उम्र में उन्होंने फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाना शुरू कर दिया था. सबसे खास बात है कि महज 14 साल की उम्र में अपनी एक्टिंग के जरिए एक परिपक्व लड़की का किरदार निभाने वालीं मधुबाला का अभिनय लाजवाब था.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

तस्वीर में लाल रंग की साड़ी में डायमंड के गहनों से सजी मधुबाला किसी अप्सरा सी नजर आ रही हैं. माथे पर बिंदी और बालों को बांधे ये सदाबहार अभिनेत्री खूबसूरती की मिसाल कायम कर गईं. भारतीय पारंपरिक परिधान में मधुबाला का हुश्न कहर ढाता था.

फिल्म हावड़ा ब्रिज में उनका स्टाइलिश किरदार हर किसी के जेहन में ताजा है, जिसमें वे वेस्टर्न आउटफिट में नजर आईं थी. उन्हें वेस्टर्न पहनावे में देखना आंखों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता था.

मधुबाला का फैशन सेंस सच में बिल्कुल कमाल था. फिल्म मुगल ए आजम में माथे पर बड़ा सा मोतियों का लटकन वाला मांग टीका और बड़ी सी नथ आज भी फॉलो की जाती है. इस फिल्म में लोग मधुबाला के अभिनय के साथ ही उनकी खूबसूरती के भी कायल हो गए थे. दर्शकों को ये यकीन हो गया था कि सच में अनारकली ऐसी ही बेपनाह हुश्न की मालकिन होंगी.हरे रंग की कैप्री के साथ ब्लैक स्लीवलेस क्रॉप टॉप पहने मधुबाला बेहद चुलबुली लड़की नजर आ रही हैं. उनके सिर पर लाल कैप और पैरों में स्ट्रेप वाली सैंडल ग्लैमर को बढ़ा रही है. उस दौर में इस तरह के स्टाइल को कैरी कर मधुबाला फैशन स्टार बन गई थीं.
खुले बिखरे बालों से खेलती मधुबाला की ये ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर जैसे आप से बातें कर रही हो. ऐसी खूबसूरती की मिसाल शायद ही कहीं और होगी. उनके चाहने वाले आज भी उनकी इन तस्वीरों और फिल्मों के सहारे जी रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!