सुंदरता की परवाह न करते हुए गंजी हो गई थी ये 9 हसीनाएं, जाने क्या थी मजबूरी

बाल लड़की की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करते हैं। लड़कों को बिना बालों के या गंजा होता देखना बड़ी आम बात होती है। वहीं लड़कियों का गंजा होना बड़ा दुर्लभ होता है। ऐसे में आज हम आपको ऐसी अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं जो अपने किरदार को स्क्रीन पर जीवित करने के लिए गंजी हो गई। इन अदाकाराओं ने अपने रोल को असलियत के करीब लाने के लिए बहुत मेहनत की। तो चलिए जानते हैं कि इस लिस्ट में किन-किन अभिनेत्रियों का नाम शामिल है।



अनुष्का शर्मा 

विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने रोल की डिमांड के चलते गंजी हो चुकी हैं। उन्होंने ‘ए दिल है मुश्किल’ के लिए अपने बाल मुंडवा लिए थे। इस फिल्म में उन्होंने एक कैंसर पीड़ित लड़की का रोल प्ले किया था। उनका लुक और अभिनय दर्शकों को पसंद आया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। फिल्म में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय लीड रोल में थे।

अंतरा माली 

बॉलीवुड अभिनेत्री अंतरा माली ने अमोल पालेकर की फिल्म And Once Again के लिए अपने बालों की कुर्बानी दी थी। ये फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म कई समय तक विवादों से घिरी रही थी। फिल्म में अंतरा का बॉल्ड लुक बड़ा वायरल हुआ था। फिल्म में वह एक साधु बनी थी।

तनुजा

काजल की मम्मी और बीते जमाने की फेमस अदाकारा तनुजा भी अपना सिर मुंडवा चुकी हैं। वे 2013 में रिलीज हुई ‘पितृरूण’ नाम की फिल्म में अपने किरदार को जीवंत दिखाने के लिए गंजी हुई थी।

शबाना आजमी 

शबाना आजमी और विवादों का पुराना नाता रहा है। वे सबसे ज्यादा विवादित फिल्म ‘वॉटर’ में भी नजर आई थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने बाल मुंडवा लिए थे। हालांकि फिल्म के विवादों के चलते सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर बैन लगा दिया था। फिल्म में जॉन आबराहीं और लिसा रे भी मुख्य किरदारों में थे।

जेनिफर विंगेट 

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट भी ऑन-स्क्रीन बॉल्ड हो चुकी हैं। उन्होंने ‘बेहद’ के लिए बॉल्ड लुक अपनाया था। हालांकि वह मेकअप के जरिए बॉल्ड हुई थी।

देबिना बनर्जी 

पॉपुलर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी भी अपने बालों को कुर्बान कर चुकी हैं। उन्होंने यह कुर्बानी अपनी शॉर्ट फिल्म ‘शुभो बिजोया’ के लिए दी थी। इस फिल्म में उनके रियल लाइफ पति गुरमीत चौधरी भी थे।

प्रियंका चोपड़ा 

प्रियंका चोपड़ा ने 2014 में आई फिल्म ‘मैरी कॉम’ के लिए अपना सिर मुंडवाया था। फिल्म में उनकी मेहनत दर्शकों को बहुत पसंद भी आई। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।

शिल्पा शेट्टी 

‘द डिजायर’ फिल्म के लिए शिल्पा शेट्टी ने अपने बाल मुंडवा लिए थे। फिल्म की शूट खत्म होने के बाद वह विग लगाकर रहने लगी थी। हालांकि बाद में उनके बाल फिर से आ गए।

तन्वी आजमी

‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म में तन्वी आजमी ने रणवीर सिंह की मां का किरदार निभाया था। फिल्म की स्क्रिप्ट की मांग के चलते उन्हें गंजा होना पड़ा था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था।

error: Content is protected !!