आज 476 ट्रेनें हुईं रद्द, कहीं बाहर जाने से पहले जरूर पढ़ लें खबर, देखिए लिस्ट…

नई दिल्ली. भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने आज (25 जनवरी को) 476 ट्रेनों को रद्द (Trains Cancelled) कर दिया है. जो ट्रेनें आज चलना शुरू करने वाली थीं. वो कैंसिल कर दी गई हैं. उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है. इसकी वजह कई ट्रेनें लेट चल रही हैं और कुछ ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा है. इसके अलावा 26 ट्रेनों को आंशिक रूप से कैंसिल (Partially Cancel) किया गया है.

 



कहीं आपकी ट्रेन भी तो नहीं हो गई कैंसिल ?

आपको बता दें कि अगर आप जानना चाहते हैं कि कहीं आपकी ट्रेन कैंसिल तो नहीं हो गई है तो आप NTES की वेबसाइट पर इसकी जानकारी ले सकते हैं. जिन ट्रेनों को आज रद्द किया गया है उनमें से अधिकतर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), बिहार (Bihar), महाराष्ट्र (Maharashtra), ओडिशा (Odisha), पश्चिम बंगाल (West Bengal) और पंजाब (Punjab) में चलने वाली ट्रेनें हैं. ऐसे में अगर आप आज ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो घर से निकलने से पहले जानकारी जरूर ले लें कि आपकी ट्रेन कैंसिल ना हो गई हो.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

रद्द हुई ट्रेनों की लिस्ट यहां देखें

जान लें कि आज किसान स्पेशल 00971, भागलपुर-जमालपुर स्पेशल 03459, लखनऊ-शाहजहांपुर एक्सप्रेस 04319, काठगोदाम-मुरादाबाद स्पेशल 05331, गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर 05450, मालदा कोर्ट-कटिहार पैसेंजर 05717, कोट्टयम-कोल्लम एक्सप्रेस 06431 और उम्दानगर-सिकंदराबाद पैंसेंजर 07056 रद्द हो गई है.

महाबोधि एक्सप्रेस आज हुई रद्द

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

वहीं कुंभा एक्सप्रेस 12370, श्रमजीवी एक्सप्रेस 12392, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 12394, महाबोधि एक्सप्रेस 12398, नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस 12505, वैशाली एक्सप्रेस 12553, हमसफर सुपरफास्ट 12595, झारखंड एक्सप्रेस 12873, बांका एक्सप्रेस 13242, जनसेवा एक्सप्रेस 13419, लिच्छिवी एक्सप्रेस 14005, वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस 14235, दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस 14521, शहीद एक्सप्रेस 14674 और कानपुर अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस 15039 को आज के लिए रद्द कर दिया गया है.

इसके अलावा सिकंदराबाद-मनोहराबाद डेमू 07795, विजयवाड़ा-नरासापुर स्पेशल 07861, तेनाली-रेपाल्ले ट्रेन 07876, संबलपुर-पुरी स्पेशल 08303, केविड़िया-प्रतापनगर स्पेशल 09110, रत्नागिरी-मडगांव स्पेशल 10101, बरौनी-ग्वालियर मेल 11124, कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली ट्रेन 12033, शताब्दी ट्रेन 12034, हरिद्वार-अमृतसर एक्सप्रेस 12053, लखनऊ-आगरा फोर्ट इंटरसिटी 12179, तेजस राज एक्सप्रेस 12310 आज कैंसिल हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!