जब शाहरुख खान को पहली बार देखकर भड़क गई थीं जूही चावला, बोली, ये किस एंगल से…

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और जूही चावला (Juhi Chawla) बॉलीवुड के सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में से एक रहे हैं. शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने अपने फिल्मी करियर में लगभग सभी तरह की फिल्में की हैं, वहीं शाहरुख की हर एक्ट्रेस के साथ जोड़ी भी खूब जमती है, लेकिन कुछ ऐसी भी एक्ट्रेस रही हैं, जिनके साथ शाहरुख की जोड़ी दर्शकों ने ‘मेड फॉर ईच अदर’ वाली जोड़ी मानी है। हालांकि, शाहरुख को सबसे ज्यादा काजोल के साथ देखना लोगों ने पसंद किया है। शाहरुख और काजोल ने एक साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है।

 



आपको बता दें कि काजोल के अलावा शाहरुख की किसी एक्ट्रेस के साथ जोड़ी हिट हुई है तो वो हैं एक्ट्रेस जूही चावला। जी हां, बॉलीवुड में जूही चावला और शाहरुख ने ‘डर’, ‘यस बॉस’, ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ‘वन टू का फोर’, ‘राम जाने’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों की पहली मुलाकात काफी रोचक तरीके से हुई थी। इस बात का खुलासा खुद जूही चावला ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

जूही एक इंटरव्यू के दौरान जूही चावला ने बताया कि शाहरुख के साथ उनकी पहली मुलाकात काफी दिलचस्प तरीके से हुई थी। दरअसल, जूही चावला और आमिर खान की जोड़ी फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ में नजर आई थी और दोनों की ये जोड़ी दर्शकों के सामने काफी हिट भी थी, जिसके बाद मेकर्स ने फैसला किया कि ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ में आमिर खान और जूही चावला को ही कास्ट किया जाए, लेकिन कुछ कारणों के चलते ये संभव नहीं हो सका और फिल्म से आमिर खान को आउट करके शाहरुख खान को इन किया गया। मालूम हो कि ये फिल्म जूही चावला और शाहरुख खान की पहली फिल्म थी, जिसमें दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा था।

इंटरव्यू में जूही चावला ने बताया कि जब मैंने पहली बार शाहरुख को फिल्म के सेट पर देखा तो मेरे होश उड़ गए थे। उन्होंने बताया कि जब फिल्म के प्रोड्यूसर विवेक वासवानी ने फिल्म ‘राजू बन गया जैंटलमैन’ के लिए जूही से साइन करवाया, तब एक्ट्रेस ने उनसे हीरो के बारे में पूछा। तब विवेक ने जूही चावला को बताया कि हीरो नया है और टीवी स्टार है, जो बिल्कुल आमिर खान की तरह ही दिखता है, जिसके बाद जूही जब फिल्म के सेट पर पहुंची तो शाहरुख खान को देखते ही वो नाराज हो गई और फिल्म के मेकर्स से कहने लगीं, ‘ये कहां से तुम्हें आमिर खान की तरह लगता है ? ये तो मेरे साथ धोखा हो गया।’अपने दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उस समय शाहरुख खान बेहद दुबले-पतले थे और उनका रंग भी सांवला था। शाहरुख के बाल माथे तक लंबे थे। जूही मेकर्स से काफी समय तक नाराज रहीं. हालांकि, कुछ समय बाद वो शूटिंग के लिए राजी हो गई, क्योंकि उन्होंने फिल्म साइन कर ली थी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

जूही ने बताया कि शूटिंग के टाइम उन्हें शाहरुख के साथ काम करके बहुत मजा आया और वो किंग खान के सेंस ऑफ ह्यूमर से काफी इंप्रेस भी हुई थीं। इस फिल्म के बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए और आज भी एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!