डॉ. नेने को सगाई के दिन तक नहीं पता था माधुरी दीक्षित की ज़िंदगी का इतना बड़ा सच, पता चलने पर…..

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने जब से इंडस्ट्री में कदम रखा, उसके बाद से ही वे किसी की पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देकर उन्होंने अपने आपको सबसे सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल कर लिया है। पिछले काफी वक्त से माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने इंडस्ट्री से दूरी बनाई हुई थी।

 



दरअसल, वे अपने पति के साथ विदेश में रह रही थी, लेकिन अब उन्होंने अपने वतन में वापसी कर ली है और पिछले कुछ सालों से फिर से इंडस्ट्री में सक्रीय है। काफी वक्त से उन्हें डांस रियालिटी शोज में जज की भूमिका निभाते देखा जा रहा है।

यह तो हो गई इंडस्ट्री की बात, लेकिन अगर पर्सनल लाइफ की बात करें तो माधुरी दीक्षित ने डॉ. श्रीराम नेने के साथ पिछले 21 सालों से साथ हैं और अपनी मैरिड लाइफ को इन्जॉय करते नजर आ रही हैं। माधुरी ने अपने कई साल अमेरिका में अपने पति के साथ एक हाउसवाइफ के रूप में बिताए हैं। वे दोनों अब भारत वापस आ गए हैं और मुंबई में बस गए हैं। अब जबकि दोनों अपने वतन वापस गए हैं तो डॉ. नेने अक्सर विभिन्न कार्यक्रमों में माधुरी को प्रोत्साहन देते नजर आते हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

डॉ. श्रीराम माधव नेने, लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में स्थित एक भारतीय अमेरिकी हृदय रोग विशेषज्ञ और सर्जन थे। उन्होंने डॉ. नेने को सही विकल्प पाया और शादी तय कर दी। 17 अक्टूबर 1999 को अमेरिका में दोनों ने एक निजी समारोह में की शादी कर ली। सगाई के समय तक डॉ. नेने को यह पता नहीं पता था कि माधुरी बॉलीवुड में एक स्टार अभिनेत्री हैं।

इस बात का खुलासा डॉ. नेने ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।उन्होंने बताया कि उनकी शादी वास्तव में अरेंज्ड मैरिज नहीं थी। उनके कॉमन फ्रेंड ने उन दोनों का परिचय कराया था। 3 महीने बाद ही उनकी शादी तय कर दी गई थी, जिसके बाद दीक्षित परिवार ने भारत में एक भव्य शादी के रिसेप्शन की मेजबानी की। यह खबर फिल्म इंडस्ट्री में उनके प्रशंसकों सहित सभी के लिए सरप्राइज था और उनके रिसेप्शन में इंडस्ट्री की जानी मानी हस्तियाँ शामिल हुईं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

डॉ. नेने ने एक साक्षात्कार में बताया कि हम एक-दूसरे के जीवन से बहुत कुछ सीखते और सिखाते हैं। उसने मुझे धैर्यवान रहना सिखाया और मैंने उसे ऑर्गनाइज रहना सिखाया है। डॉ. नेने को अपनी पत्नी की लोकप्रियता का एहसास 2003 में उनके बेटे के जन्म के पश्चात हुआ, जब उनसे मिलने के लिए डेनवर में उनके घर पर बॉलीवुड कलाकारों सहित कई अन्य अनिवासी भारतीय आए। बॉलीवुड से आने वालों में उनके दोस्त शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आदित्य चोपड़ा आदि शामिल थे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!