जब शत्रुघ्न सिन्हा ने लौटा दिया था अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी का कार्ड, जानिए क्या थी वजह…

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के इकलौते बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bacchan) की शादी बहुत ही धूमधाम से हुई थी।  दोनों की शादी में बॉलीवुड से केवल चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया था। बच्चन परिवार के भेजे गए निमंत्रण को कुछ लोगों ने खुशी से स्वीकार किया था तो वहीं शत्रुघ्न सिन्हा जैसे दिग्गज अभिनेता ने निमंत्रण लौटा दिया था।

 



जब अभिषेक-ऐश्वर्या ने खुलकर की अपनी शादी की बात

अपनी शादी के तीन साल बाद 2010 में अभिषेक और ऐश्वर्या ने कॉफी विद करण के एक एपिसोड में अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की थी। अभिषेक ने अपनी शादी पर सफाई देते हुए कहा था कि “उनका परिवार इसे एक भव्य कार्यक्रम नहीं बनाना चाहता था। इसकी एक बड़ी वजह थी, जो लोग शायद भूल रहे हैं कि उस समय मेरी दादी हॉस्पिटल में थीं और मेरे पिता इसे बड़ा बनाने में असहज महसूस कर रहे थे, लेकिन फिर भी हमारे माता-पिता ने लगभग सभी को कार्ड भेजे थे, जिससे वे हमें अपना आशीर्वाद दे सकें।”

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबाकू नियंत्रण अभियान में 20 पान ठेलों पर कार्रवाई, 1,830 रुपये का जुर्माना, स्वास्थ्य, औषधि एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, कोटपा अधिनियम का पालन करने दुकानदारों को दी गई समझाइश

शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा सब थे खुश

अभिषेक ने शत्रुघ्न ने कार्ड वापस लौटाने पर कहा था, “एक व्यक्ति को छोड़कर हर कोई इस शादी से खुश था और वह शत्रुघ्न सिन्हा थे। उन्होंने कार्ड लौटा दिया था। इसमें कोई दिक्कत नहीं थी, आप सभी को तो खुश नहीं कर सकते हैं। वह एक दिग्गज कलाकार हैं और सभी को अपनी-अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है, अगर वह इसे सही से देखने में सफल नहीं हुए तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मुझे और मेरे परिवार को इस चीज का खेद है। हमारा इरादा किसी को भी चोट पहुचाने का नहीं था।”

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

ऐश्वर्या के लिए सबसे खूबसूरत था वो लम्हा

ऐश्वर्या राय बच्चन ने करण से बातचीत के दौरान कहा था कि यह उनके और अभिषेक के जीवन का सबसे खुशी का पल था, जिसे वे सबसे खूबसूरत बनाना चाहते थे और सबका आशीर्वाद लेना चाहते थे, लेकिन इसे बहुत बड़ा नहीं बनाना चाहते थे।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध, मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित केन्द्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

Related posts:

error: Content is protected !!