जी टीवी पर जल्द ही प्रसारित होगा सिंगिंग रिएलिटी शो स्वर्ण स्वर भारत, भक्ति के गानों से होगा भरपूर… विस्तार से पढ़िए…

टेलीविजन पर रियलिटी शोज देखना खूब पसंद करते हैं, फिर चाहे वो बिग बॉस हो या सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल।छोटे परदे पर गायन सम्बंधित शो की खूब लोकप्रियता है।सिंगिंग शोज के जरिए इंडस्ट्री को बेहद ही प्रतिभाशाली सिंगर्स मिले हैं, लेकिन इस बार जी टीवी छोटे परदे पर एक अलग तरह का सिंगिंग रिएलिटी शो लेकर आ रहा है। शो का नाम है- स्वर्ण स्वर भारत।

 



स्वर्ण स्वर भारत शो की सबसे खास बात ये है कि इसमें भक्ति पूर्ण गानों के साथ-साथ निर्णायक के रूप में ना सिर्फ सिंगर बल्कि कलाकार और कवि भी नजर आएंगे। अब तक प्रोमो में कैलाश खेर और रवि किशन सामने आए हैं। इनके अलावा इस शो के निर्णायकों के रूप में कवि कुमार विश्वास और प्रतिष्ठित गायक सुरेश वाडेकर नजर आने वाले हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

अमृत महोत्सव के तहत शो का निर्माण
मेकर्स का दावा है कि ये शो भारतीय मूल्यों को दर्शकों तक पहुंचाएगा। इस शो में अलग-अलग तरह की, लेकिन दिलचस्प कहानियां देखने को मिलेंगी। जी टीवी की ‘स्वर्ण स्वर भारत’ के जरिए दर्शकों को अपनी संस्कृति तक ले जाने की एक अहम शुरुआत है। इस बार भक्ति संगीत के माध्यम से मेकर्स दर्शकों को उनकी जड़ों से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस शो का निर्माण आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

22 जनवरी से होगा प्रसारित
स्वर्ण स्वर भारत जी टीवी पर 22 जनवरी से प्रसारित किया जाएगा। इस शो के पहले अतिथि योग गुरु बाबा रामदेव बनेंगे, जिसकी झलक शो के एक प्रोमो में सामने आ चुकी है। बाबा रामदेव, भारतीय संस्कृति के बारे में शो में अपने विचार व्यक्त करते हुए दिखाई देंगे। बाबा रामदेव ने कहा, ‘इस शो का दर्शकों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि इस तरह का कार्यक्रम अब तक नहीं हुआ है’। प्रतिभागियों के बारे में जानकारी का अभी इंतजार है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!