कोरोना का टीका लगवाने में पुरुषों से आगे हुई महिलाएं, छत्तीसगढ़ में अब तक 3 करोड़ 34 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका…

रायपुर. कोरोना से बचाव के लिए जारी वैक्सीनेशन अभियान में महिलाओं ने बाजी मारी है। प्रदेश में पुरुषों के मुकाबले 3 लाख से अधिक महिलाओं ने कोरोना का टीका लगवा लिया है। जारी अभियान के चलते यह आंकड़ा बढ़ रहा है।



जल्द ही शत-प्रतिशत महिलाओं का पूर्ण वैक्सीनेशन हो जाएगा। कोरोना टीका के आंकड़ों पर नजर डाले तो प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 67 लाख 75 हज़ार 191 महिलाओं को कोरोना का टीका लगा चुका है। वहीं अब तक 1 करोड़ 64 लाख 77 हज़ार 18 पुरुषों को वैक्सीन की खुराक दी गई है। प्रदेश में अब तक कुल 3 करोड़ 34 लाख 74 हज़ार 996 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : करही गोलीकांड और हत्या का मामला, रायपुर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से पीड़ित परिवार ने भेंट की, बदमाशों को गिरफ्तार करने गुहार लगाई, परिजन से डिप्टी सीएम ने कहा... कांग्रेस ने भी दी है चेतावनी...

error: Content is protected !!