आमिर खान भूल गए अपना वादा? चंदेरी में उनके बुनकर दोस्त की पत्नी बीड़ी बनाकर 3 बच्चों को पाल रही है

दिसंबर 2009 में, मध्य प्रदेश के चंदेरी का एक परिवार 3 इडियट्स फिल्म के कलाकारों से मिलने के बाद सुर्खियों में आया था. आमिर खान और करीना कपूर इस परिवार से उनके प्राणपुर गांव में मिले थे.

 



पेशे से बुनकर परिवार के मुखिया कमलेश कोरी रातों-रात स्टार बन गए थे जब आमिर खान ने उनकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था. आमिर ने कमलेश को सोने की अंगूठी देकर उन्हें दोस्त बनाया था.

आमिर खान और करीना कपूर ने थ्री इडियट्स के प्रमोशनल विजिट के दौरान कमलेश के घर पहुंचकर उन्हें सरप्राइज किया था. दोनों कलाकारों ने कमलेश के परिवार के साथ वक्त बिताया और उनके साथ खाना खाया था

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

जाने से पहले आमिर ने कमलेश कोरी से 6 हजार की साड़ियां 25 हजार में खरीदकर उन्हें भावुक कर दिया था. कथित तौर पर इस मुलाकात के बाद आमिर खान ने कमलेश से बड़े-बड़े दावे किए थे.

आमिर ने कमलेश से कहा था कि उन्हें किसी चीज की जरूरत हो तो वो नि:संकोच उन्हें कहें. उन्होंने कमलेश की कला की तारीफ करते हुए ये भी कहा था कि वो उनके लिए मुंबई में स्टोर खुलवाने में मदद करेंगे.

दावा है कि बीते 12 साल में एक्टर ने अपने दोस्त की मदद तो दूर उसकी खोज खबर तक नहीं ली. इसी बीच कमलेश कोरोना काल में भगवान को प्यारे हो गए. अब उनका परिवार दाने-दाने को मोहताज है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

कमलेश की पत्नी कमला बाई जैसे-तैसे बीड़ी बनाकर अपने 3 बच्चों को पाल रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमला ने दावा किया कि कमलेश ने दिए गए मोबाइल नंबर पर आमिर खान से कई बार संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन किसी ने कभी जवाब नहीं दिया. हालांकि, आमिर के दोस्त के बच्चे को अभी भी उम्मीद है कि आमिर एक दिन उनकी मदद के लिए जरूर आएंगे

कमलेश की पत्नी कमला के बयान पर आमिर खान ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है. जैसे ही इस मामले आमिर का कोई बयान सामने आएगा हम आपके लिए लेकर आएंगे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!