Big News Murder : बलौदा क्षेत्र में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके युवक की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस पहुंची मौके पर

हरीश साहू 

 



जांजगीर-बलौदा. बलौदा क्षेत्र के भिलाई गांव में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची है और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है.बलौदा थाने के टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि भिलाई गांव के 26 वर्षीय युवक राजेश देवांगन, मंगलवार की दोपहर घर से निकला था. शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी खोजबीन की, लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चला.आज सुबह युवक राजेश देवांगन की खून से लथपथ लाश खेत में मिली है. हत्या की वारदात की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है. मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और परिजन का बयान लेकर तफ़्तीश की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!