छत्तीसगढ़ : फांसी पर झूलता मिला दो मासूम बच्चों समेत महिला का शव, आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

कांकेर. जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर बासनवाही-मुसुरपुट्टा में आज एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई। घटना देखकर ऐसा लगता है कि महिला ने अपने दो बच्चों को फांसी पर लटकाकर खुद भी आत्महत्या कर ली है। मृतका और दो बच्चों का शव घर में ही फांसी पर झूलता मिला है।



घटना दुधावा चौकी के मुसुरपुट्टा गांव की है दोपहर तीनों का शव घर के म्यार से फांसी के फंदे में झूलते मिला है। बताया जा रहा है जब मृतका का पति चेतन ध्रुव खेत से काम करके घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। किसी अनहोनी की आशंका से दरवाजा तोड़ कर अंदर देखा तो पत्नी थानेशावरी 28 वर्ष और 3 साल की बेटी देविका और 11 महीने के बेटे भुनेश्वर के शव फांसी के फंदे में झूलता पाया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हमारी नहर, हमारा सपना, 16 सप्ताह की मुहिम के बाद मेगा क्लीनअप ड्राइव सफल, कलेक्टर और एसपी ने भी 'युवा जांजगीर' टीम की सराहना की...

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शव को नीचे उतारा और पुलिस को खबर दी। दुधावा पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है। अभी तक आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। पर महिला और 2 मासूमों के शव देखकर सभी सकते में है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Fraud : मुख्यमन्त्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में एक बार फिर गड़बड़ी उजागर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने शिकायत की, कलेक्टर ने कहा...

error: Content is protected !!