कोरोना हुआ और कमजोर, 24 घंटे में एक लाख से कम नए मामले, करीब 2 लाख मरीज हुए ठीक

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 संक्रमण के 1 लाख भी कम नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 83,876 नए मामले दर्ज हुए हैं। वहीं 895 लोगों की मौत भी हुई है। ऐसे में देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 5 लाख 3 हजार 874 पहुंच गई है।

 



 

24 घंटे में करीब दो लाख लोग हुए कोरोना से ठीक स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1 लाख 99 हजार 54 लोग ठीक हुए हैं। ऐसे में देश में अब तक कुल 4 करोड़ से अधिक मरीज देश में ठीक हो चुके हैं। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या घटकर अब 1108938 रह गई है। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में एक लाख से अधिक की कमी आई है। भारत में रिकवरी रेट अब बढ़कर 96.19 प्रतिशत हो गया है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

इस बीच देश में दैनिक सक्रमण दर भी घटकर 7.25 प्रतिशत रह गया है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वैक्सीन की देश में अब तक 169 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 14 लाख 70 हजार 53 डोज लगाई गई। वहीं 11 लाख 56 हजार 363 कोरोना सैंपल की जांच रविवार को की गई।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के जिला प्रभारी बने कवि वर्मा, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, कवि वर्मा ने कहा, 'युवा मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम', शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

 

इन 5 राज्यों से आए सबसे अधिक केस भारत में पिछले 24 घंटे में केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश से सबसे अधिक कोरोना केस सामने आए। आंकड़ों के अनुसार केरल से 26,729 केस रविवार को सामने आए। वहीं महाराष्ट्र से 9666 केस, कर्नाटक से 8425 केस और तमिलनाडु से 6120 केस सामने आए। मध्य प्रदेश से 5171 कोरोना मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए। ऐसे में देश में सामने आए नए मामलों में से 66.9 प्रतिशत केस इन पांच राज्यों से हैं। इसमें अकेले केरल से 31.87% नए केस हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : 50 टीबी मरीजों को सिविल अस्पताल खरसिया में फ़ूड बास्केट का किया गया वितरण, मरीजों को नियमित दवा सेवन के साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए भी किया गया जागरूक

Related posts:

error: Content is protected !!