टीम इंडिया में कोरोना की घुसपैठ, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए इनको किया गया शामिल

अहमदाबाद: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले भारतीय टीम के तीन खिलाड़ियों सहित सात सदस्यों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब मयंक अग्रवाल को वनडे टीम में शामिल किया गया है। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 31 जनवरी को अहमदाबाद में जुटे थे। इस दौरान उन्हें दक्षिण अफ्रीकी दौरे के बाद तीन दिन के लिए आइसोलेश में रहना था।

 



वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज अहमदाबाद में ही खेली जानी है। इसकी शुरुआत 6 फरवरी से होगी। भारत इसी के साथ अपना 1000 वां वनडे मैच भी खेलेगा। हालांकि, अब चार खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सीरीज को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। सीरीज अपने तय समय से ही शुरू होगी, या फिर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

शिखर धवन, रुतुराज गायकवाड़ सहित चार खिलाड़ी कोरोना संक्रमित

भारतीय टीम में सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, रिजर्व सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़, मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर सहित सहयोगी स्टाफ के चार सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। ऐसे में ये तीनों खिलाड़ी अब सीरीज में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि इन्हें एक हफ्ते के आइसोलेशन से गुजरना होगा और इसके बाद दो नेगेटिव आरटी-पीसीआर नतीजों के बाद ही वे टीम से जुड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

बीसीसीआई से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार, ‘खिलाड़ियों में बीमारी के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं और उम्मीद है कि वे आइसोलेश खत्म होने तक वे ठीक हो जाएंगे।’ युवा रुतुराज गायकवाड़ पिछले डेढ़ साल में दूसरी बार कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

उम्मीद जताई जा रही है कि अब सीरीज के लिए स्टैंड बाई बनाए गए एम शाहरूख खान, आर साई किशोर और रिषी धवन को अब टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं, धवन की गैरमौजूदगी में अब रोहित शर्मा के सलामी जोड़ीदार के तौर पर अब टी20 टीम के विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर को आजमाया जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!