आकांक्षा के होनहार छात्र को इंजी. रवि पाण्डेय ने दी बधाई, जिला प्रशासन के द्वारा संचालित केन्द्र में पढ़कर एमबीबीएस के लिए चयनित हुआ परमेश्वर

जांजगीर-चाम्पा. आकांक्षा कार्यक्रम अंतर्गत अध्ययनरत रहे छात्र परमेश्वर सूर्यवंशी का चयन एम.बी.बी.एस. के लिए हुआ है, जिस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इँजी. रवि पाण्डेय ने इसे जिले के लिए गौरव बताते हुए खुशी व्यक्त किया है. इँजी पाण्डेय से उनके कार्यालय आशीर्वाद लेने पहुंचे परमेश्वर सूर्यवंशी ने कहा कि जिला प्रशासन के व्दारा संचालित आकांक्षा कार्यक्रम से लाभान्वित होकर अब जिले के गांवो से छात्र डाक्टर बनने जा रहे है, जो किसी गौरव से कम नही है.

 



प्रदेश कांग्रेस के सचिव इँजी रवि पाण्डेय के कार्यालय मे पहुंचे परमेश्वर सूर्यवंशी ने इँजी पाण्डेय को बताया कि आकांक्षा परिसर मे पढकर ही इस मुकाम पर पहुंचा है. इँजी पाण्डेय ने परमेश्वर के उज्जल भविष्य की कामना करते हुए उसे आगे बढने के लिए प्रेरित किया. ज्ञात हो कि चयनित जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज संस्थान न्यास जांजगीर चांपा ( DMF ) के माध्यम से छात्र / छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल एवं इंजीनियरिंग ( NEET / IIT / JEE ( Mains ) ( Advance ) के साथ – साथ पीएससी , व्यापम रेलवे , बैंकिंग , सेनाभर्ती आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी ” आकांक्षा कार्यक्रम अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर ( जिला पंचायत परिसर ) में कराई जा रही है ।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध, मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित केन्द्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

परीक्षा इसी तारतम्य में इस जिले से आकांक्षा कार्यक्रम अंतर्गत अध्ययनरत रहे परमेश्वर सूर्यवंशी पिता छतराम सूर्यवंशी , मुपो , भागोडीह बाराद्वार का चयन एम.बी.बी.एस. में हुआ है । उनके द्वारा नीट परीक्षा में 513 अंक प्राप्त करते हुए ऑलइंडिया 73502 रैंक हासिल किया गया है । उनका कैटेगरी रैक 20 है तथा उन्हें शासकीय मेडिकल कॉलेज प्राप्त हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!