पहले नाबालिग छात्रा का किया अपहरण, फिर कई दिनों तक पूरी करता रहा हवस, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

भदोही. भदोही के औराई इलाके से नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ कथित तौर रूप से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने वाराणसी के एक युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है।

 



थाना प्रभारी (एसएचओ) अजय कुमार सेठ ने मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी का जिले की सीमा से सटे मिर्जामुराद थाना (जिला वाराणसी) निवासी 24 वर्षीय युवक रविंद्र कुमार ने 24 जनवरी को अपहरण कर लिया और अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में किशोरी के पिता ने 24 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

सेठ ने बताया कि मंगलवार को आरोपी जब कटका पड़ाव से बस पकड़ने आया था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके बताए स्थान से किशोरी को भी बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्‍होंने बताया कि इस मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अपहरण, बलात्कार की धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज है। सेठ के मुताबिक, अपहरणकर्ता और बलात्कार के आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के बाद विधिक प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

Related posts:

error: Content is protected !!