Gambler Arrest : अकलतरा पुलिस ने 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया, 7 हजार जब्त, जुआ एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने कोटमीसोनार गांव के गढ़ मोहल्ला में 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है और 7 हजार रुपये जब्त किया है. सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई है.



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि कोटमीसोनार गांव में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं. इस पर टीम बनाकर पुलिस ने दबिश दी और 5 जुआरियों राजेश राम मल्होख, गुलाब यादव, मनमोहन टण्डन, संदीप मनहर और राजपाल खूंटे को गिरफ्तार किया है. इसमें 4 जुआरी, कोटमीसोनार गांव और 1 जुआरी राजपाल, मस्तूरी क्षेत्र के पाराघाट गांव का रहने वाले हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया, पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, पर्यावरण को स्वच्छ रखने ली गई शपथ

error: Content is protected !!