JIO ग्राहकों के लिए खुशखबरी! एक ही दिन में खर्च कर सकते हैं 25GB डाटा, जानें इस खास प्लान से जुड़ी जानकारियां

नई दिल्ली. देश भर के निजी टेलीकॉम कंपनियों के बीच इन दिनों स्पर्धाओं का दौर चल रहा है। सभी कंपनियां ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रही हैं। वहीं जो ग्राहक पहले से जुड़े हुए है, उन्हें बनाए रखने के लिए कई लुभावने ऑफर्स पेश कर रही हैं। इन सब के बीच जियो कंपनी कहा पीछे रहने वाली है। इन सब के बीच जियो भी अपने अपने ग्राहकों को एक से बढ़कर एक ऑफर दे रही हैं। आज हम आपको एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे है, जिसमें आप एक ही दिन में 25GB डाटा खर्च कर सकते हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Jio’s best recharge plan इसकी कीमत 296 रुपये है। इसमें यूजर्स को 25 जीबी डाटा दिया जा रहा है बिना किसी लिमिट के। इस प्लान की वैधता 30 दिन की है। आप 30 दिनों के अंदर 25 जीबी डाटा कभी भी खर्च कर सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। इसके अलावा, यह प्लान हर दिन 100 SMS भी दे रहा है। साथ ही जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड की सुविधा भी फ्री दी जा रही है।

बता दें कि Airtel भी 299 रुपये का प्लान ऑफर कर रही है। इसमें 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। लेकिन इस प्लान में आपको हर दिन का 1.5 जीबी डाटा मिलता है और इसके बाद स्पीड धीरे हो जाती है। वहीं, कॉलिंग, एसएमएस जैसे बेनिफिट्स भी कंपनी दे रही है। Vi की बात करें तो इसमें भी 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। लेकिन इस प्लान में भी आपको हर दिन का 1.5 जीबी डाटा मिलता है और इसके बाद स्पीड धीरे हो जाती है। वहीं, कॉलिंग, एसएमएस जैसे बेनिफिट्स भी कंपनी दे रही है।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!