आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग: टॉप-5 में पहुंचीं स्मृति मंधाना, मिताली राज दूसरे पर बरकरार; तीनों वर्गों में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शीर्ष पर

भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना दो स्थान के सुधार के साथ आईसीसी महिला एकदिवसीय रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि कप्तान मिताली राज ने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है।



आईसीसी की नवीनतम रैंकिंग सूची में स्मृति मंधाना के नाम 710 रेटिंग अंक हैं। वहीं, मिताली राज के 738 रेटिंग अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली 742 अंकों के साथ सूची में शीर्ष पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की दो अन्य खिलाड़ी बेथ मूनी (719) और एमी सैटरथवेट (717) क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

स्मृति मंधाना आईसीसी वुमन्स टी20 रैंकिंग में टॉप-5 में हैं। वह 709 रेटिंग अंकों के साथ चौथे नंबर पर हैं। टी20 रैंकिंग में भारत की युवा सनसनी शैफाली वर्मा शीर्ष पर हैं। उनके 726 रेटिंग अंक हैं। एलिसा हीली उस सूची में छठे नंबर पर हैं।

इसे भी पढ़े -  सनराइजर्स के लिए द हंड्रेड में नहीं खेलेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद? बड़ा अपडेट आया सामने

आईसीसी वनडे महिला गेंदबाजी रैंकिंग में अनुभवी तेज गेंदबाज भारत की झूलन गोस्वामी 727 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की जेस जोनासेन (773) ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। हरफनमौला खिलाड़ियों में भी रैंकिंग में शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया की एलिसा पैरी हैं।

एलिसा पैरी ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे एकदिवसीय में 64 गेंद में 40 रन की पारी खेलने के अलावा सात ओवर की गेंदबाजी में महज 12 रन देकर तीन विकेट भी चटकाए थे। वह मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुनी गईं थीं।

इसे भी पढ़े -  सनराइजर्स के लिए द हंड्रेड में नहीं खेलेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद? बड़ा अपडेट आया सामने

इस शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें ऑलराउंडर्स रैंकिंग में 47 रेटिंग अंकों का फायदा हुआ। इससे वह इंग्लैंड की नैट स्कीवर (360) को पीछे छोड़ने में सफल रहीं। इस सूची में भारत की दीप्ति शर्मा चौथे (299 अंक) और झूलन गोस्वामी (251) 10वें स्थान पर बरकरार हैं।

error: Content is protected !!