IND vs WI- KL Rahul : इसलिए नहीं खेलेंगे पहला वनडे मैच… जानिए…

वेस्टइंडीज की मेजबानी के लिए तैयार टीम इंडिया वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले ही संकट में घिर गई है. ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन और रुतुराज गायकवाड़  समेत 4 खिलाड़ी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. बीसीसीआई ने टीम चयन के समय ही साफ कर दिया था कि सीमित ओवरों के उपकप्तान केएल राहुल  दूसरे वनडे से ही टीम में चयन के लिए उपलब्ध होंगे. उन्हें पहले वनडे में आराम दिया गया था.



अब जब टीम के खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए तो माना जा रहा था कि संभवत: राहुल को पहले वनडे के लिए टीम में शामिल कर लिया जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उनकी जगह टेस्ट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को टीम में जगह दी गई है.

केएल राहुल पहले से ही तय अपने शेड्यूल के मुताबिक टीम के साथ दूसरे वनडे के लिए जुड़ेंगे. दरअसल राहुल की बहन की शादी है और उन्होंने उसमें शामिल होने के लिए पहले ही बीसीसीआई मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स से इसकी इजाजत ले ली थी.

इसे भी पढ़े -  15 साल की बल्‍लेबाज ने रचा इतिहास, T20I डेब्‍यू में तूफानी शतक जड़कर सभी को हैरान किया

भारतीय टीम अभी अहमदाबाद में एकत्रित होकर टीम के सभी खिलाड़ी सपॉर्टिंग दल के सदस्य तीन दिनों के लिए क्वॉरंटीन में हैं. यहां शिखर धवन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर और रिजर्व खिलाड़ियों में शुमार नवदीप सैनी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि केएल राहुल अपनी बहन की शादी में सम्मिलित होने के लिए घर गए हैं. हालांकि इस रिपोर्ट में यह जिक्र नहीं किया गया है कि उनकी बहन की शादी किस तारीख की है. लेकिन बताया गया है कि केएल राहुल 9 फरवरी से शुरू होने वाले दूसरे वनडे में खेलने के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे और तब तक वह कोरोना वायरस के तय प्रोटोकॉल के तहत अपना जरूरी 3 दिन का क्वॉरंटीन पीरियड भी पूरा कर लेंगे.

इसे भी पढ़े -  IPL के इतिहास में डॉट गेंद डालने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में पहले स्थान पर किसका नाम?

भारतीय टीम में फैले कोरोना संक्रमण के चलते अब रविवार से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के पहले मैच के लिए टीम के पास सिर्फ 5 बल्लेबाज ही बचे हैं. इनमें कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, रिषभ पंत, सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा का नाम शुमार है.

चयनकर्ताओं ने मयंक अग्रवाल को भी टीम में शामिल किया है, जिससे यह माना जा रहा है कि उन्हें रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत का मौका मिल सकता है. मयंक को बुधवार रात (2 फरवरी) को ही टीम में शामिल किया गया है और उनके गुरुवार (3 फरवरी) को अहमदबाद पहुंचने की संभावना है.

इसे भी पढ़े -  IPL के इतिहास में डॉट गेंद डालने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में पहले स्थान पर किसका नाम?

error: Content is protected !!