300 से ज्यादा शहरों में 50 लाख तक लोन भी देता है Facebook, ऐसे करें एप्लाई

अगर आप कोई स्मॉल बिजनेस करते हैं, तो एक तो आप Facebook जैसे सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर इसे काफी बड़ा बना सकते हैं. वहीं अब फेसबुक आपको 50 लाख रुपये तक का लोन भी दे सकता है और ये लोन वो देश के छोटे से छोटे 300 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध कराता है. जानिए सारे नियम और शर्तें…

 



फेसबुक का Small Business Loans Initiative

ज्यादा से ज्यादा स्मॉल बिजनेस अपना कारोबार बढ़ाने के लिए Facebook के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें, इसके लिए उसने एक स्मॉल बिजनेस लोन इनिशिएटिव शुरू किया है. फेसबुक की मालिक कंपनी Meta या फेसबुक खुद से ये लोन छोटे व्यापारियों को नहीं देते, बल्कि इसके लिए उसने Indifi के साथ पार्टनरशिप की है.

करनी होंगी ये शर्तें पूरी

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

फेसबुक ने इस लोन के लिए दो सिंपल शर्तें रखी है. पहली ये कि इस लोन के लिए एप्लाई करने वाले व्यक्ति का बिजनेस उसके सर्विस नेटवर्क वाले भारतीय शहर में हो. कंपनी ने पहले भारत के 200 शहरों में ये सर्विस शुरू की थी, अब वो ये 329 शहरों में देती है. इस लिस्ट को आप यहां क्लिक करके चेक कर सकते हैं. दूसरी शर्त ये है कि आप Meta या Facebook से जुड़ी किसी भी ऐप पर कम से कम पिछले 6 महीने से जुड़े हों और अपने बिजनेस का एडवरटाइजमेंट कर रहे हों. इसके अलावा कुछ शर्तें इंडिफि की हैं, जिन्हें आप ऊपर दिए लिंक पर चेक कर सकते हैं.

इसके लिए एप्लाई करने की प्रक्रिया भी बहुत सरल, इसके लिए Facebook Small Business Loans Initiative के पेज पर जाकर ऑनलाइन एप्लाई करना होगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

ऐसे होगा इस लोन का फायदा
फेसबुक की इस पहल से आप 2 लाख से 50 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं. अगर आपका लोन मंजूर होता है, तो आपको तीन दिन के भीतर खाते में पैसे मिल जाएंगे. आवेदन करते वक्त आपको किसी तरह की कोई चीज गिरवी नहीं रखनी होगी. साथ ही इस लोन के लिए ब्याज दर पहले से तय है जो किसी भी राशि के लिए 17 से 20 प्रतिशत वार्षिक के बीच होगी. इतना ही नहीं महिला उद्यमियों को कंपनी 0.2% कम ब्याज दर पर ये लोन देगी. आपका लोन अगर अप्रूव होना होगा तो सिर्फ एक दिन में आपको कन्फर्मेशन मिल जाएगा. बाकी डॉक्युमेंटेशन का काम सिर्फ तीन दिन में हो जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!