भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ा और चेज करते हुए सबसे ज्यादा T20I मैच जीतने का रिकार्ड अपने नाम किया

नई दिल्ली. श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत को 6 विकेट से जीत मिली। इस मैच में भारत को जीत के लिए 147 रन का लक्ष्य मिला था। श्रीलंका ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 146 रन बनाए थे और इसके जवाब में टीम इंडिया ने 16.5 ओवर में 4 विकेट पर 148 रन बनाए और मैच में जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए एक वर्ल्ड रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया।

 



T20I में चेज करते हुए सबसे ज्यादा मैच जीतने वाला देश बना भारत

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत ने चेज करते हुए अपना 54वां मैच जीता और पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया। अब भारत टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चेज करते हुए सबसे ज्यादा मैच जीतने वाला पहला देश बन गया है। भारत ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 74 मैचों में चेज किया है और इसमें से उसे 54 मैचों में जीत मिली है। वहीं पाकिस्तान की टीम ने अब तक 86 मैचों में चेज किया है जिसमें से उसे 53 मैचों में जीत मिली है और वो दूसरे नंबर पर खिसक गया है। वहीं इस मामले में तीसरे नंबर पर 51 जीत के साथ आस्ट्रेलिया की टीम है। कंगारू टीम ने अब तक कुल 91 मैचों में रन के चेज किया है।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

चेज करते हुए सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाले दुनिया के तीन टाप देश- 
54 जीत – भारत (74 मैच)

53 जीत – पाकिस्तान (86 मैच)

51 जीत – आस्ट्रेलिया (91 मैच)

आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की इस सीरीज में भारत ने पहले मैच में पहले बल्लेबाजी की थी जिसमें उसे 62 रन से जीत मिली थी। इसके बाद भारत ने दूसरे और तीसरे मैच में रन चेज किया था। चेज करते हुए उसे दूसरे मैच में 7 विकेट से जबकि तीसरे मैच में 6 विकेट से जीत मिली थी।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!