Karate Training : कराते आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए हरियाणा के सस्त्रांग इंडियन माडर्न मार्शल आर्ट को कार्य आदेश, स्थानीय कराते प्रशिक्षकों ने विरोध करते हुए ज्ञापन सौंपा

जांजगीर-चाम्पा. प्रदेश के स्कूलों में कराते आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए हरियाणा के सस्त्रांग इंडियन माडर्न मार्शल आर्ट को कार्य आदेश देने का जांजगीर-चाम्पा जिले में भी कराते संघों द्वारा जमकर विरोध किया जा रहा है. जांजगीर में जिला म्युथाई संघ द्वारा राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया और आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षित एवं स्थानीय पंजीकृत संस्था को कार्य आदेश जारी करने की मांग की गई है.



इसे भी पढ़े -  Raipur News : जय सरस्वती मारुति व्यायाम शाला (अखाड़ा) का शुभारंभ किया राजेश्री महन्त ने, छोटे-छोटे बच्चों से लेकर 84 वर्षीय व्यक्ति ने भी किया शौर्य का प्रदर्शन...

दरअसल, राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छग द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु 2021-21 के लिए प्रदेश के 12 हजार 729 शासकीय कन्या माध्यमिक शाला और 2 हजार 203 कन्या हाईस्कूल को चिन्हांकित किया गया है और हरियाणा के सस्त्रांग इंडियन माडर्न मार्शल आर्ट को साढ़े 7 करोड़ का कार्य आदेश जारी किया गया. इसका स्थानीय कराते प्रशिक्षक संघ द्वारा विरोध किया जा रहा है और इसे लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है.

इसे भी पढ़े -  Jagdalpur Police Transfer : 10 TI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... देखिए सूची...

error: Content is protected !!