विधायक केशव चन्द्रा ने महिला स्व सहायता समूह को जनसम्पर्क राशि का वितरण किया

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर ब्लॉक के गुचकुलिया गांव में विधायक केशव चन्द्रा ने अनेक महिला स्व सहायता समूह को जनसम्पर्क राशि का वितरण किया. यहां महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद थीं. इस दौरान विधायक के साथ जैजैपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र चन्द्रा भी मौजूद थे.



जनसम्पर्क राशि का वितरण करते हुए विधायक केशव चन्द्रास ने कहा कि जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त करने की कोशिश की जा रही है. इसी के तहत महिला समूहों को जनसम्पर्क राशि का वितरण किया गया. इस राशि का उपयोग, लाभ अर्जित करने के लिए अन्य कार्यों में महिलाएं लगा सकती हैं.

error: Content is protected !!