Murder Arrest : जांजगीर. हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार, अन्य 2 आरोपी है फरार, हसौद पुलिस की कार्रवाई, इस तरह घटना को दिया गया था अंजाम… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. हसौद पुलिस ने चिस्दा गांव में घर में आग लगाकर हत्या करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले के अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

 



दरअसल, 5 अक्टूबर 2021 को चिस्दा गांव के गोरेलाल कुर्रे के घर में ब्लास्ट हुआ था और आग से गोरेलाल, उसकी पत्नी और 2 बेटे झुलसे थे. गोरेलाल को गम्भीर हालत होने पर रायपुर रेफर किया गया था. यहां उसने 10 अक्टूबर को दम तोड़ दिया था.

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : जमीन को भारमुक्त बताकर 49.70 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

यहां मरणासन्न स्थिति में गोरेलाल ने बयान दिया था कि एक दुष्कर्म के मामले में वह गवाह था, जिससे गांव का करण खूंटे नाराज था और उसने दसलू केंवट, समारू कुर्रे और अर्जुन कुर्रे के साथ मिलकर उसके घर में आग लगाई थी.

मामले की डायरी मिलने के बाद हसौद पुलिस ने जांच शुरू की और मौत के पहले गोरेलाल के बयान के आधार पर 20 फरवरी को आईपीसी की धारा 302, 307, 450, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था. आज पुलिस ने दसलू केंवट, समारू कुर्रे को गिरफ्तार किया है, वहीं मामले के अन्य 2 आरोपी करण खूंटे और अर्जुन कुर्रे फरार है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : बाइक में बैठकर सिगरेट पीने की बात को लेकर चाकू एवं चेन से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 16 माह से फरार था आरोपी, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!