Navjot Simi Success Story: ये है भारत की सबसे खूबसूरत IPS नवजोत सिमी, इनकी कहानी है दिलचस्प

नवजोत सिमी (IPS Navjot Simi) बिहार कैडर की साल 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और अपने काम के अलावा लुक्स के लिए भी काफी चर्चा में रहती है. यूपीएससी एग्जाम में सिमी को दूसरे प्रयास में सफलता मिली और वह आईपीएस बन गईं.

 



हाल में एस्पिरेंट (Aspirant) नाम की एक वेबसीरीज आई थी, जिसमें यूपीएससी (UPSC) की तैयारी कर रहे तीन दोस्तों की कहानी दिखाई गई है. इस मौके पर हम आपको कुछ ऐसे ही लोगों की स्टोरी बता रहे हैं, जिन्होंने कई मुश्किलों का सामना कर यूपीएससी पास किया.

लोग पढाई-लिखाई छोड़कर प्रोफेशनल करियर चुनते हैं और अपनी पसंद का काम करते हैं। आप ऐसे कई शक्सियत के बारें जानते होंगे जिन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़कर माडल या एक्टर बने। लेकिन क्या आप किसी ऐसी शख्सियत के बारें में जानते हैं जिसने अपना माडलिंग का करियर छोड़कर यूपीएससी की तैयारी की हो एग्जाम क्रैक भी किया हो? शायद नहीं।

हम आपको ऐसे ही दो नाम के बारें में बताने जा रहे हैं जिसने अपनी मेहनत के बल पर यूपीएससी की परीक्षा पास की।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

सिमी नवजोत: जिनकी खूबसूरती के चर्चे हैं पूरे देश भर में

सिमी नवजोत बिहार कैडर की साल 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। सिमी पंजाब के गुरदासपुर की रहने वाली हैं। उनका जन्म दिसंबर 1987 में हुआ था। सिमी अपनी कार्यशैली और लुक्स की वजह से सोशल मीडिया में चर्चा का विषय रहती हैं।

दूसरे प्रयास में क्लियर की परीक्षा
सिमी जितनी ख़ूबसूरत हैं उससे कहीं ज्यादा दिमाग से तेज हैं। यूपीएससी क्लियर करने से पहले वह पंजाब सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कर चुकी थी। उनका सपना आईपीएस बनने का था। अपने पहले प्रयास में इंटरव्यू में छट गई। लेकिन जब दूसरी बार प्रयास किया तो वह आईपीएस बन गयी।

सिमी की शिक्षा

सिमी नवजोत ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा पंजाब के पाखोवाल के पंजाब पब्लिक स्कूल से की। जुलाई 2010 में सिमी ने बाबा जसवंत सिंह डेंटल कालेज, हॉस्पिटल और अनुसंधान संसथान, लुधियाना से बैचलर ऑफ़ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) की डिग्री प्राप्त की। सिमी ने यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी नई दिल्ली के वाजीराज कोचिंग संस्थान से की।

सिमी नवजोत का प्यार

इतनी ज्यादा सुंदर होने के कारण सिमी के लव इंटरेस्ट के बारे में सबकी निगाह रहती थी। वह पश्चिम बंगाल के वर्ष 2015 बैच के आईएएस तुषार सिंगला के प्यार में गिरी। सिमी ने तुसार के साथ एक साल डेटिंग करने के बाद 2020 में वेलेंटाइन के दिन शादी की। यह शादी लव मैरिज थी। तुषार भी पंजाब के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

समय के अभाव में दफ्तर में ही की शादी
दोनों प्रशासनिक सेवा में होने के कारण शादी के लिए समय नहीं निकाल पा रहे थे। जब दोनों की शादी हुई तो उस समय सिमी बिहार में एसीपी के रूप में कार्यरत थीऔर तुषार बंगाल के हावड़ा में एसडीओ के रूप में तैनात थे। सिमी 14 फ़रवरी 2020 को पटना से हावड़ा पहुंची और तुषार के दफ्तर में ही शादी रचा ली।

कोरोना की वजह से नहीं दे पाये शादी की पार्टी
तुषार और सिमी ने दफ्तर में बहुत ही सादे समारोह में शादी की थी। दोनों ने करीबियों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। दोनों ने मैरिज रजिस्ट्रेशन में अपनी शादी दर्ज करायी। दोनों बिहार और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव ख़त्म होने के बाद पार्टी देंगे।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

प्यार और फिर शादी
दोनों ने शादी करने से पहले एक दूसरे को एक साल तक डेट किया। उसके बाद शादी की। चुनाव के बाद जब वो पार्टी देंगे तो यह पार्टी बहुत शानदार होगी। शानदार रिसेप्शन होगा। इसमें सभी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे।

error: Content is protected !!