प्रशासनिक फेरबदल पर उठ रहे सवाल, 3 साल में 5 कलेक्टर 3 एसपी बदले गए

कोरिया: एक बार फिर कोरिया जिले के कलेक्टर और एसपी को बदल दिया गया है….अब कुलदीप शर्मा को जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है जबकि प्रफुल्ल ठाकुर को एसपी बनाया गया है।



दरअसल नगरीय निकाय चुनाव के रिजल्ट के बाद जिले में कलेक्टर और एसपी को कम समय में हटाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं…कांग्रेस सरकार के 3 साल के कार्यकाल में अब तक 5 कलेक्टरों को बदला जा चुका है जब कि 3 साल में 3 एसपी बदले जा चुके हैं ।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Student Suicide : 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, जनपद सदस्य नानी के घर में छुट्टी मनाने आई थी छात्रा...

बता दें कि विलास संदीपान भोसकर केवल चार महीने कलेक्टर रहे, श्याम धावड़े 7 महीने…इसके अलावा डोमन सिंह और एस एन राठौर एक साल भी नहीं रह पाए। वहीं संतोष सिंह को हटाकर प्रफुल्ल ठाकुर को एसपी बनाया गया है।

मामले में पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े का कहना है कि कलेक्टर जिले को समझ नहीं पा रहे और उनको हटा दिया जा रहा है ..उधर कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो इसे सीएम का विशेषाषाधिकार बता रहे हैं । उनका कहना है कि कलेक्टर- एसपी के बदले जाने से कोरिया का विकास प्रभावित नहीं हो रहा है..

इसे भी पढ़े -  Akaltara Rape FIR : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज, जांच में जुटी अकलतरा पुलिस

error: Content is protected !!