Suresh Raina : क्रिकेटर सुरेश रैना के पिता का निधन, घर पर ली अंतिम सांस

लखनऊ. क्रिकेट के तीनों फार्मेट में शतक लगाने का गौरव प्राप्त करने वाले सुरेश रैना के पिता त्रिलोक चंद रैना का रविवार को निधन हो गया। लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित त्रिलोक चंद रैना की तबीयत दिसंबर से काफी खराब हो गई थी।सुरेश रैना गाजियाबाद में अपने निवासी में ही पिता की सेवा में लगे थे।

 



बीमार चल रहे कश्मीरी पंडित त्रिलोक चंद रैना ने रविवार को दिन में गाजियाबाद के राजनगर में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन पर क्रिकेट जगत काफी शोकाकुल है। त्रिलोकचंद रैना भारतीय सेना में कार्यरत रहे। वह आर्डिनेंस फैक्ट्री में बम बनाने में महारत हासिल थी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

उनका पैतृक गांव केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के रैनावारी में है। 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों की हत्या के बाद उनके पिता ने गांव छोड़ दिया था।इसके बाद यह लोग गाजियाबाद के मुरादनगर आ गए। उनके दो पुत्र दिनेश तथा सुरेश और दो पुत्रियां हैं। सुरेश रैना ने तीन अप्रैल 2015 को प्रियंका से शादी की। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। कश्मीरी पंडित त्रिलोक चंद रैना ने अपने बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए काफी मेहनत की।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!