इतनी बड़ी जीत से भी खुश नही है रोहित शर्मा! बताया कहा से हो सकता है सुधार

टीम इंडिया ने रविवार को खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज़ को मात देकर साल 2022 की पहली जीत दर्ज की. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत को 6 विकेट से जीत मिली, लेकिन टीम इंडिया के नए कप्तान इस जीत से भी खुश नहीं हैं. मैच खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि हम इससे भी बेहतर कर सकते हैं, साथ ही उनके बैटिंग ऑर्डर पर भी हम दबाव बना सकते थे.

 



 

मैच खत्म होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ‘मैं परफेक्ट गेम में विश्वास नहीं करता हूं. आप हमेशा परफेक्ट नहीं हो सकते हैं. हम हमेशा बेहतर होना चाहते हैं, वैसे सभी की ओर से बढ़ियाकिया गया. हमने सभी बॉक्स पर टिक किया है, हम बल्लेबाजी करते वक्त अच्छा फिनिश कर सकते थे इतने ज्यादा विकेट नहीं गंवाने चाहिए थे.’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

 

रोहित बोले, ‘हम बॉलिंग के वक्त भी उनपर दबाव बना सकते थे, ताकि उनका लोअर ऑर्डर ज्यादा रन नहीं बनाता. हमारा मकसद एक टीम के तौर पर बेहतर होना है, अगर हमें कुछ अलग करना पड़ता है तो उसे भी करने कोशिश करनी है. मुझे नहीं लगता कि हमें बहुत कुछ बदलना होगा. मैं सिर्फ प्लेयर्स से कहता हूं कि अपने आप को चैलेंज करें’

अपनी बल्लेबाजी पर क्या बोले रोहित? अपनी बल्लेबाजी पर रोहित शर्मा ने कहा कि मैं दो महीने के ब्रेक के बाद लौट रहा था, नेट्स में भी मैंने लगातार प्रैक्टिस की. मुझे मालूम था कि आगे लंबा सीजन है, ऐसे में मुझे पूरा कॉन्फिडेंस था. इस मैच में टॉस काफी ज़रूरी था, हमारी कोशिश है कि टॉस पर ज्यादा निर्भर नहीं होना है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

आपको बता दें कि व्हाइट बॉल फॉर्मेट का फुल टाइम कैप्टन बनने के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई में ये पहला मुकाबला था. पहले ही मैच में भारत ने जीत दर्ज की और अब भारत की नज़र अगले मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा करने की होगी.

वेस्टइंडीज़ ने अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए, जवाब में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. भारत एक वक्त पर मजबूत स्थिति में था, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली, ईशान किशन का विकेट जल्दी गिर गया था.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!