जांजगीर-चाम्पा जिले के दो केन्द्रों का विक्रय प्रतिबंधित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी, कृषि और राजस्व विभाग की टीम द्वारा 9 ज़िलों के 92 उर्वरक बिक्री केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण

जांजगीर-चांपा. राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शनिवार राज्य के अन्य जिलों सहित जांजगीर-चांपा जिले के पांच उर्वरक विक्रय केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
जिले के दो उर्वरक केन्द्र का विक्रय प्रतिबंधित कर दिया गया है और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

 



किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कल बेमेतरा, राजनांदगांव, रायपुर, जांजगीर-चांपा, गरियाबंद, दुर्ग, बलौदाबाजार, धमतरी एवं कबीरधाम के 92 उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों एवं बिक्री केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इन केन्द्रों में उर्वरक विक्रय में अनियमितता पायी जाने पर 48 केन्द्रों पर कार्रवाई की गई है।
जांजगीर जिले में 5 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जांजगीर में 2 केन्द्रों में विक्रय प्रतिबंधित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Kharod Big News : नगर पंचायत खरौद के उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला का मामला, 3 आरोपी गिरफ्तार...

Related posts:

error: Content is protected !!