Thief Fir : हसौद क्षेत्र में सूने घर से चोरों ने 67 हजार नगद और जेवरात की चोरी की, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के देवरीमठ गांव में सूने घर से 67 हजार नगद और 25 हजार के जेवरात की चोरी का मामला सामने आया है. प्रकरण में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, देवरीमठ गांव निवासी सुखीलाल चौहान, किराना दुकान चलाते हैं. वे घर और दुकान में ताला लगाकर परिवार समेत शिवरीनारायण गए थे. यहां रात होने पर रुक गए. सुबह पहुंचने पर देखा कि घर का ताला टूटा है और आलमारी में रखे 67 हजार नगद और 25 हजार के जेवरात को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है. थाने में रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मुखबिर के माध्यम से चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!