Assault on woman : हसौद क्षेत्र में गाली-गलौज करने से मना करना महिला को महंगा पड़ा, तीन आरोपियों ने की पिटाई, जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के धमनी गांव में गाली-गलौज करने से मना करना, एक महिला को महंगा पड़ गया और शराब के नशे में धुत्त तीनों आरोपियों ने महिला से मारपीट की है. मारपीट से महिला को चोट आई है. मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुड़पार गांव की रहने वाली महिला अपने मायके धमनी गांव आई थी. यहां गांव के 3 व्यक्ति रोहित बंजारे, गुड्डू रात्रे और नारद टण्डन, शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे. महिला ने तीनों को गाली-गलौज करने से मना किया तो तीनों आरोपी तैश में आ गए और महिला की पिटाई कर दी. महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपी रोहित बंजारे, गुड्डू रात्रे और नारद टण्डन के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : RTO उड़नदस्ता कोरबा की टीम के द्वारा जांच के नाम पर वसूली, विधायक ब्यास कश्यप ने कहा, 'एंट्री वसूली जमकर हो रही है. यह बड़ी राशि किसकी जेब में जा रही है, बड़ा सवाल है' ?
error: Content is protected !!