छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

रायपुरः छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 9 और 10 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।



 

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर 8 फरवरी को एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आने के आसार है। इसी के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल में कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम 28 मार्च को...

 

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 9 फरवरी के देर शाम या रात्रि से तथा 10 फरवरी का हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 9 फरवरी को सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में तथा 10 फरवरी को सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग तथा दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तरी भाग में स्थित जिलों में 1-2 स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पर्यावरण और स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण है प्राकृतिक खेती : राठौर, किसान स्कूल बहेराडीह में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, दो जिले से क़ृषि सखी, पशु सखी, कृषक मित्र, गौसेवक और प्रगतिशील कृषक हुए शामिल

error: Content is protected !!