बीएससी नर्सिंग डिग्री धारकों के लिए खुशखबरी, CHO के 4000 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें कब है आखिरी तारीख

नई दिल्ली:  उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूपी एनएचएम में 4000 सीएचओ की भर्ती की अधिसूचना के बाद उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। वहीं, विभाग द्वारा चार हजार सीएचओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी से शुरू की गयी है, जो कि 13 फरवरी 2022 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं।

 



 

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से नर्सिंग में बीएससी डिग्री उत्तीर्ण की हो और सीएचओ सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। हालांकि, पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग) और सीएचओ का सर्टिफिकेट प्राप्त किए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इनके अतिरिक्त भारतीय नर्सिंग परिषद या राज्य नर्सिंग परिषद से उम्मीदवारों का पंजीकरण होना आवश्यक है। उम्मीदवारों की आयु आवेदन शुरू होने की तारीख या 4 फरवरी 2022 को 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

इन जिलों में सबसे ज्यादा पोस्ट
यूपी एनएचएम द्वारा जारी अधिसूचना विज्ञापन (के अनुसार सबसे अधिक 159 रिक्तियां प्रयागराज जिले में हैं, जबकि लखीपुर खीरी में 140, आजमगढ़ में 123, रायबरेली में 120, बाराबंकी में 114, झांसी में 116 और सीतापुर में 104 सीएचओ की रिक्तियां घोषित की गई हैं।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!