Who is Bhuban Badyakar? मूंगफली बेचने वाला शख्स कैसे बना इंटरनेट सेंसेशन? ‘कच्चा बादाम’ सिंगर की चर्चा

अगर आप सोशल मीडिया के एक्टिव यूजर्स हैं तो अभी तक आपने कच्चा बादाम गाने पर कई रील्स वीडियो देखे होंगे. हो सकता है आपने खुद भी इस ट्रेंडिंग सॉन्ग पर रील बनाया हो. ये गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है. सेलेब्स से लेकर यूजर्स तक, सभी इस गाने पर थिरक रहे हैं. पर इस गाने को जिस शख्स ने गाया है, अगर आपने उसके बारे में नहीं जाना तो ये बेमानी ही होगी.

 



कौन हैं भुबन बादायकर?

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि कच्चा बादाम को जिस शख्स ने गाया है वो गायक नहीं है. कच्चा बादाम को गाने वाला ये  शख्स पश्चिम बंगाल का रहने वाला एक मूंगफली विक्रेता है. जिनका नाम भुबन बादायकर है. इस रिपोर्ट में जानते हैं कौन हैं कोलकाता की गलियों में मूंगफली बेचने वाले भुबन बादायकर.

भुबन बादायकर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के कुरालजुरी गांव के रहने वाले हैं. उनका 5 लोगों का परिवार है. जिसमें भुबन के साथ उनकी पत्नी, 2 बेटे और एक बेटी रहते हैं. वे मूंगफली बेचते हैं. मूंगफली बेचने के लिए वे दूर-दराज के गांवों में साइकिल से जाते हैं. भुबन रोजाना 3-4 किलो मूंगफली बेचते हैं. और 200-250 रुपये कमाते हैं. जबसे  उनका गाना  कच्चा बादाम वायरल हुआ है, वो पहले से ज्यादा मूंगफली बेचने लगे हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

भुबन की फाइनेंसियल कंडीशन ज्यादा ठीक नहीं है. वे पिछले 10 सालों से मूंगफली बेच रहे हैं. उन्होंने लोकप्रिय बाउल लोक धुन पर बेस्ड कच्चा बादाम गाने को कंपोज किया. भुबन के मूंगफली बेचने का तरीका लोकप्रिय हो रहा है.  वो गाना गाते हुए मूंगफली बेचते हैं. उनके इसी अंदाज ने उन्हें पॉपुलर बनाया है. भुबन का कच्चा बादाम गाना भी ऐसे ही लोकप्रिय हुआ. अब आप कहेंगे कि बादाम का मूंगफली से क्या नाता? पश्चिम बंगाल में मूंगफली को बादाम कहते हैं.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

बातचीत में भुबन कहा था वे चाहते हैं सरकार उनकी मदद करें. ताकि वो अपने रहने के लिए परमानेंट घर का इंतजाम कर सके. परिवार को पहनने के लिए अच्छा खाना और कपड़ा दें. कच्चा बादाम गाने वाले भुबन की जर्नी ने यकीनन आपको भी इंस्पायर किया होगा. इस गाने को और पॉपुलर बनाकर आप भुबन की लोकप्रियता में चार चांद लगा सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!