World Cup 2011 के प्लेइंग के 11 में से 10 खिलाड़ियों ने लिया संन्यास, बचा हुआ एक खिलाड़ी खेल सकता है 2027 का विश्व कप

टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने दूसरी बार वनडे विश्व कप पर अपना कब्जा जमाया था। विश्व कप 2011 खेलने वाले जितने भी खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे, उसमें से 11 खिलाड़ियों में से 10 में संन्यास ले लिया है। सिर्फ एक ही खिलाड़ी है जो सक्रीय रूप से टीम इंडिया (Team India) के लिए खेल रहा है और अब यह खिलाड़ी विश्व कप 2023 में अपना जलवा बिखेरेगा।



प्लेइंग के 11 में से 10 खिलाड़ियों ने लिया संन्यास

विश्व कप 2011 के फ़ाइनल मैच के प्लेइंग इलेवन के बारे में बात करें तो उस मैच का सचिन तेंदुलकर, वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, विराट कोहली, युवराज सिंह, एमएस धोनी, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, जहीर खान, मुनाफ पटेल और एस श्रीसंत हिस्सा थे। इनमे से सिवाए विराट कोहली को छोड़कर सभी खिलाड़ियों ने संन्यास ले लिया है। कायस लगाए जा रहे हैं कि विराट कोहली 2023 के विश्व कप के साथ-साथ 2027 का भी वनडे विश्व कप खेल सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  IPL टीम स्पॉन्सरशिप ने पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा,आसानी से समझें इसका मतलब

तीन विश्व कप खेल चुके हैं कोहली

गौरतलब है कि विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2008 में की थी और तब से लेकर अब तक विराट कोहली 2011, 2015 और 2019 का वनडे विश्व कप खेल चुके हैं। अगर कोहली की फॉर्म और फिटेनस एक दुरुस्त रही तो वो 2023 के वनडे विश्व कप के साथ-साथ 2027 का विश्व कप भी खेल सकते हैं। इस समय उनकी उम्र 33 साल की है और 2027 के विश्व कप तक वो 38 साल के हो जाएंगे।  ऐसे में विराट कोहली (Virat Kohli) भारत के लिए कुल पांच विश्व कप खेल सकते हैं। साल 2023 में वो भारत के लिए अपना चौथा विश्व कप खेलेंगे।

इसे भी पढ़े -  NZ W vs SA W: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए कीवी टीम का एलान, 22 साल की इस स्टार खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

फ़ाइनल में श्रीलंका को दी थी मात

आपको बता दें कि विश्व कप 2011 का मुकाबला संयुक्त रूप से भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका की मेजबानी में खेला गया था। साल 1983 में भारत ने पहली बार कपिल देव की कप्तानी में वनडे विश्व कप को अपने नाम किया था।  उस समय वनडे के मुकाबले 60 ओवर के खेले जाते थे। फिर भारत ने 28 साल के बाद एमएस धोनी की कप्तानी वनडे विश्व कप पर अपना कब्जा जमाया।

विश्व कप 2011 को जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया। दरअसल, भारतीय टीम वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बाद विश्व की तीसरी ऐसी टीम बनी थी, जिसने दो बार या इससे अधिक बार विश्व कप पर अपना कब्जा जमाया था।

इसे भी पढ़े -  क्या Jasprit Bumrah हैं इंजर्ड? IPL 2026 से पहले Mumbai Indians की बढ़ी चिंता

error: Content is protected !!