Accident Death : पामगढ़ क्षेत्र में ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के भैसों गांव में बिलासपुर-पामगढ़ मुख्य मार्ग पर अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार 1 युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर पड़े युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर मर्चुरी भिजवा दिया हैं. मृतक बाइक सवार युवक का नाम शिवराज साहू था, जो कोसा गांव का रहने वाला था. मृतक युवक की उम्र 27 वर्ष थी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

मिली जानकारी के अनुसार, पामगढ़ थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग भैंसों पुल के आगे सड़क पर अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे मौके पर युवक की दर्दनाक मौत हो गई और सड़क पर शव क्षत-विक्षत हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवा दिया है.

घटना के बाद दुर्घटनाकारित वाहन को लेकर ड्राइवर फरार हो गया है। खबर लिखे जाने तक घटना के बाद मौके पर पुलिस अज्ञात वाहन की पतासाजी में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!