नंगे पैर पद्मश्री लेने पहुंचे 126 साल के स्वामी शिवानंद…पीएम मोदी को किया दंडवत प्रणाम, जानिए कौन हैं ये शख्स

नई दिल्ली: Swami Sivananda देश के महान हस्तियों को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में राष्ट्रपति कोविंद ने 126 साल के स्वामी शिवानंद को भी पद्मश्री से सम्मानित किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 



 

दरअसल स्वामी शिवानंद पद्म पुरस्कार लेने के लिए नंगे पैर ही सम्मान समारोह में पहुंचे थे। वहीं, पद्म पुरस्कार लेने से पहले स्वामी शिवानंद पीएम मोदी के सामने नतमस्तक हो गए। शिवानंद के ये भाव देखकर पीएम मोदी भी अपनी कुर्सी से उठकर शिवानंद के सम्मान में झुक गए।

Swami Sivananda पीएम मोदी को नमस्कार करने के बाद स्वामी शिवानंद पद्म पुरस्कार सम्मान लेने से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सामने भी घुटनों पर बैठ गए। स्वामी शिवानंद को अपने सामने झुका हुआ देखने के बाद राष्ट्रपति कोविंद आगे आए और उन्हें झुककर उठाया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

 

स्वामी शिवानंद के जमीन से जुड़े होने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक आईएएस अधिकारी ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘126 वर्ष के योग गुरु स्वामी शिवानंद को पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा। योग के लिए अपना जीवन न्योछावर कर देने वाले स्वामी शिवानंद अपने विनम्र व्यक्तित्व से सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें गर्व है कि योग की उत्पत्ति जहां से हुई वहां के हम है।’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

स्वामी शिवानंद को भारतीय जीवन पद्धति और योग के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। 126 साल की उम्र में भी स्वामी शिवानंद किसी किशोर की तरह फिट और हेल्दी हैं। स्वामी शिवानंद का जीवन किसी चमत्कार से कम नहीं है। स्वामी शिवानंद के पासपोर्ट के मुताबिक उनका जन्म 8 अगस्त 1896 को हुआ है।

 

बता दें कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया था। पद्म पुरस्कार पाने वालों में कुल 128 लोग शामिल हैं। इनमें चार को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 107 को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!