महिलाओं को फ्री में मिलेगी सिलाई मशीन, ऐसे करना होगा आवेदन

नई दिल्ली: PM Free Silai Machine Yojana देश के शहरी इलाकों के साथ-साथ अब देश के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास भी सरकार पूर्ण रूप से कर रही है। इसके लिए सरकार तरह-तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए एक ऐसी योजना शुरू की गई है, जिसके तहत महिलाओं को फ्री में सिलाई मशीन दिया जाता है। इस योजना का नाम है पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना। चलिए जानते है महिलाओं से जुड़ी इस खास योजना के बारे में..

 



PM Free Silai Machine Yojana : पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना देश की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने का मौका देगी। भारत की महिलाओं को आत्मनिर्भर (Self Dependent) बनाने के लिए ये एक अच्छा कदम साबित हो सकता है। पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना 2022 के तहत 20 से 40 साल की उम्र की महिलाओं को सिलाई मशीन लेने के लिए एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

 

मुफ्त में मिलेगी सिलाई मशीन
इस योजना के अंतर्गत गांव और शहर की महिलाएं शामिल हैं। इस योजना का फायदा उठाने के लिए आपको आधार कार्ड, जन्म तिथि प्रमाण, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, विकलांगों के लिए विशिष्ट विकलांगता आईडी और विधवाओं के लिए विधवा प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ेगी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

 

कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर सिलाई की फ्री सप्लाई के लिए आवेदन पत्र के लिंक पर क्लिक करें। आवेदन पत्र के पीडीएफ का प्रिंट आउट निकाल लें। इसके बाद उसमें अपनी डिटेल्स दर्ज करें। आखिरी में आपको अपने डॉक्यूमेंट्स को अटैच करना होगा।

आवेदन पत्र की होगी जांच
आवेदन पत्र सब्मिट करने के बाद कार्यालय अधिकारी के द्वारा आपके पत्र की जांच की जाएगी। जांच के बाद आपको मुफ्त सिलाई मशीन दे दी जाएगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!