Aadhaar Card Alert: आधार कार्ड गुम या चोरी होने पर जरूर कराएं… एफआईआर, नहीं तो फंस सकते हैं बड़ी मुसीबत में डिटेल में जानिए

हमारे पास कई तरह के दस्तावेज होते हैं, और अगर इनमें से एक भी दस्तावेज इधर-उधर हो जाए तो फिर हमें कई दिक्कतों से गुजरना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि इन्हें संभालकर रखा जाए, लेकिन कई बार जाने-अनजाने ये दस्तावेज गुम यो चोरी हो जाते हैं। जैसे- बात अगर आधार कार्ड की करें, तो आधार कार्ड हर भारतीय नगारिक के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा आधार को लोगों के लिए जारी किया जाता है। आधार कार्ड में 12 अंकों का एक यूनिक नंबर होने के साथ ही आपकी बॉयोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां भी होती है। वहीं, सिम कार्ड लेने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने तक, हर एक जगह पर आधार कार्ड जरूरी होता है। लेकिन कई बार ये गुम या चोरी हो जाता है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता है कि वो आधार चोरी या गुम होने की एफआईआर करवाएं या नहीं। अगर आप भी इस बारे में नहीं जानते हैं, तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

किन कामों के लिए जरूरी है आधार कार्ड?

बैंक में खाता खुलवाने के लिए

राशन कार्ड बनवाने के लिए

सिम कार्ड लेने के लिए

आईडी प्रूफ के लिए

पीएम किसान जैसी अन्य सरकारी योजनाओं के लिए आदि।

एफआईआर क्या होती है?

दरअसल, जब किसी व्यक्ति को कोई समस्या होती है या उसके साथ कुछ गलत हुआ होता है। ऐसी स्थिति में कानूनी मदद मांगने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर या ऑनलाइन माध्यम से एफआईआर दर्ज करवानी होती है। इसके बाद पुलिस आपकी मदद करती है।

आधार के लिए एफआईआर जरूरी या नहीं?

जब लोगों के आधार कार्ड गुम या चोरी हो जाते हैं, तो इस असमंजस में रहते हैं कि उन्हें इसकी एफआईआर करानी चाहिए या नहीं। तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि ऐसी स्थिति में आपको एफआईआर दर्ज करवानी चाहिए।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

एफआईआर क्यों जरूरी?

अगर आपका आधारा कार्ड गुम या चोरी हो जाता है, और आप एफआईआर दर्ज नहीं करवाते हैं तो ये आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। हो सकता है कि कोई आपके आधार का गलत इस्तेमाल कर ले और इसका सारा इलजाम आप पर आ जाए। इसलिए इससे बचने के लिए एफआईआर जरूर करवाएं।

चोरी या गुम होने पर ऐसे डाउनलोड करें आधार:-

स्टेप 1

पहले आप यूआईडीएआई https://uidai.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां ‘माय आधार’ के विकल्प पर क्लिक करें और फिर ‘डाउनलोड’ वाले ऑप्शन को चुनें। अब आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।

स्टेप 2

इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करें और ‘सेंड ओटीपी’ पर क्लिक करें। फिर ओटीपी दर्ज करके सबमिट कर दें। इसके बाद आपका आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!