Accident Death : जैजैपुर क्षेत्र में अनियंत्रित बाइक नहर में गिरी, बाइक में सवार शख्स की हुई मौत

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर थाना क्षेत्र के नंदेली से शिकारीनार के बीच भागड़ा मोड़ नहर में मोटरसाइकिल सवार शख्स सहित अनियंत्रित होकर गिर गया. उसके सिर में गम्भीर चोट आने के कारण बेहोश होकर पानी में डूबने से मौत हो गई.



पुलिस के मुताबिक, ग्राम पंचायत भोथीडीह के आश्रित ग्राम शिकारीनार निवासी 34 वर्षीय नागेश श्रीवास, अपने घरेलू काम से नन्देली जा रहा था. इस दौरान भागड़ा मोड़ नहर के पास नागेश श्रीवास की मोटर साईकिल अनियन्त्रित हो गई, जिसके चलते वह नहर में जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट लगने के बाद पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, युवक की मौत, वाहन छोड़कर ड्राइवर फरार, हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस...

error: Content is protected !!