Accused Arrest : बिर्रा पुलिस ने 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ़्तार किया, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक।हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से पता चला कि नकटीडीह गांव के कलानाथ रात्रे ने घर की बाड़ी में महुआ शराब छिपा रखा है और उसे बेचने की फिराक में है. इस सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी कलानाथ रात्रे को गिरफ्तार किया. मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 ( 2 ) के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : RTO उड़नदस्ता कोरबा की टीम के द्वारा जांच के नाम पर वसूली, विधायक ब्यास कश्यप ने कहा, 'एंट्री वसूली जमकर हो रही है. यह बड़ी राशि किसकी जेब में जा रही है, बड़ा सवाल है' ?
error: Content is protected !!