Accused Arrest : हत्या की नीयत से घर में गोलीबारी, फरार आरोपी को जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया, 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने हत्या की नीयत से घर में गोलीबारी करने वाले फरार आरोपी सुशील उर्फ छोटू बरेठ को गिरफ्तार किया है. मामले के 2 आरोपी गोलू राठौर और रूपेश गोस्वामी की पहले गिरफ्तारी की जा चुकी है. तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

 



पुलिस के मुताबिक, सुकली गांव में रविन्द्र द्विवेदी के घर में 3 बदमाशों ने फायरिंग की थी और फरार हो गए थे. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 294, 201, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था. प्रकरण के आरोपी गोलू राठौर को सबसे पहले गिरफ्तार किया गया था, फिर कुछ दिनों बाद रूपेश गोस्वामी की गिरफ्तारी हुई थी. आज तीसरा आरोपी सुशील उर्फ छोटू बरेठ को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!