Accused arrest : दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, जैजैपुर थाना क्षेत्र मामला

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इस मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ़ भी जुर्म दर्ज किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी अभी शेष है.

 



पुलिस के मुताबिक, महिला ने जैजैपुर थाने में 21 अक्टूबर 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दहेज के लिए गाली-गलौज कर मारपीट की जाती है और प्रताड़ित की जा रही है. इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया था. एफआईआर के बाद आरोपी पति प्रकाश भारद्वाज फरार था, जिसे आज सेंदरी गांव से आरोपी पति को गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Thief Arrest : राइस मिल से धान की चोरी करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त पिकअप, स्कूटी, बाइक और 21 हजार नगद जब्त, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई
error: Content is protected !!