Arrest Jail : बलौदा में नगर पंचायत के कर्मचारियों से गाली-गलौज, धक्कामुक्की, धमकी और दफ्तर जाने से रोकने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा में नगर पंचायत के कर्मचारियों से गाली-गलौज, धक्कामुक्की, धमकी और दफ्तर जाने से रोकने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. यहां नगर पंचायत बलौदा की अध्यक्ष ललिता पाटले को भी ऑफिस जाने से रोकने और गाली-गलौज करने के मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई की है.

 



बलौदा थाने के टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि नपं के सीएमओ ने रिपोर्ट दर्ज कराई, 7 मार्च को नपं परिसर में आकर युवकों ने गाली-गलौज की. यहां अंबडेकर प्रतिमा के मामले को लेकर ये युवक प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान युवकों ने कर्मचारियों को ऑफिस अंदर जाने से रोका और धमकी देते हुए धक्कामुक्की की. मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज किया था और आज 6 आरोपी आर्यन रात्रे, मुकेश भारद्वाज, यशवंत मिरी, सुरेंद्र लहरे, जसवंत जाटवर और रॉबिन सिंह को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!