Bachchan Pandey : इतना दर्द से गुजरने के बाद बच्चन पाण्डेय के किरदार में फिट होते थे अक्षय कुमार ,कुछ ऐसे लगाया करते थे ‘पत्थर’ की आंख

खिलाडी भईया के नाम से हिंदी फिल्म जगत में अपनी पहचान रखने वाले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी बीते कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई फिल्म बच्चन पांडे को लेकर काफी खबरों और सुर्खियों में छाए हुए हैं| अभिनेता की इस फिल्म की बात करें तो, बीती 18 मार्च, 2022 की तारीख को होली के मौके पर ये फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें अभिनेता अक्षय कुमार बिल्कुल ही एक बदले हुए अवतार में नजर आए हैं|

 



इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार ने बच्चन पांडे के लीड रोल को निभाया है, जो कि मुख्य रूप से खतरनाक गैंगस्टर की भूमिका है| इसी वजह से अक्षय कुमार ने बच्चन पांडे के इस किरदार को निभाने के लिए अपने लुक पर भी काफी ध्यान दिया है, जिस वजह से इस फिल्म के साथ-साथ फिल्म में नजर आया अक्षय कुमार का यह नया लुक भी इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है|

ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम अक्षय कुमार के बच्चन पांडे लुक के बारे में ही बात करने जा रहे हैं, जिसमें अभिनेता एक पत्थर की आंख लगाए हुए नजर आए हैं, जिस वजह से फैंस भी उनके इस ट्रांसफॉरमेशन के बारे में जाने के लिए काफी उत्सुक हो रहे हैं…

जानकारी के लिए बता दें, फिल्म के बच्चन पांडे के लुक को हासिल करने के लिए अक्षय कुमार ने एक खास तरह की आई लेंस का इस्तेमाल किया है, लेकिन अभिनेता के मुताबिक उसे लगाते वक्त उन्हें काफी दर्द से गुजारना पड़ा था, जिसका खुलासा खुद अक्षय कुमार ने एक बातचीत के दौरान किया था, अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में नजर आए तमाम अन्य सितारों ने मीडिया से बातचीत की थी|

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने बताया था कि बच्चन पांडे का किरदार निभाना उनके लिए इतना आसान नहीं था| उनके लिए यह किरदार काफी दर्द भरा और मुश्किल था| उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में सबसे मुश्किल और दर्द भरा का लेंस को पहनना और उसे हटाना था|

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

उन्होंने बताया कि इस दर्द से उनकी जान निकल जाती थी और वह खुद से इसे आंखों में फिक्स भी नहीं कर पाते थे, क्योंकि यह एक बहुत ही बड़ा सा लेंस था| अक्षय कुमार ने बताया कि इस दिक्कत के अलावा लेस लगाने के बाद सब कुछ धुंधला दिखने लगता था, जिस वजह से किसी सबके साथ होने शूटिंग भी करनी पड़ती थी|

इसी सिलसिले में जब अक्षय कुमार से सवाल किया गया कि अपने किरदार को तैयार करने में कितना वक्त लगता था, तो अभिनेता ने जवाब नहीं बताया कि सबसे पहले दिन तो इसमें उन्हें तकरीबन 15 मिनट लग गए थे, लेकिन थोड़ी सी आदत पड़ जाने के बाद तैयार होने में लगभग 2 से 3 मिनट लगते थे|

उन्होंने बताया कि लगभग 3 दिनों तक उन्होंने ढेर सारे फोटो शूट किए और तब जाकर इस लुक का फैसला हुआ था| बताते चलें, फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड के कई अन्य पॉपुलर सितारे भी नजर आए हैं, जिनमें कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस जैसी एक्ट्रेसेज सहित संजय मिश्रा, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी और प्रतीक बब्बर जैसे एक्टर्स के नाम शामिल हैं|

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!