Bank burglary : डभरा के SBI बैंक में फिर से सेंधमारी, उठे कई सवाल ?, CC TV खंगाल रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. डभरा में स्थित एसबीआई की शाखा में चोरी का असफल प्रयास करने का मामला सामने आया है. चोरों के द्वारा लगातार सेंधमारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. एक माह पहले भी सेंधमारी की गई थी. बीती रात अज्ञात चोरों ने बैंक की दीवार में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया है, लेकिन वे सफल नहीं हो सके हैं. इस घटना से बैंक प्रबंधन की लापरवाही के साथ ही पुलिस की गश्त की भी पोल खुल गई है. डभरा में पुलिस का डर नहीं है, तभी तो बैंक को चोरों के द्वारा बार-बार निशाना बनाया जा रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

बैंक में सेंधमारी की कोशिश करने की सूचना शाखा प्रबंधक ने तत्काल पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई में जुट गई है. आसपास क्षेत्र के सीसी टीवी खंगाले जा रहे हैं. इससे पूर्व भी बैंक में सेंधमारी की घटना हुई थी. इसके बावजूद इसके सुरक्षा को लेकर प्रबंधन ने गंभीरता नहीं दिखाई, जिसके बाद फिर से इस घटना की पुनरावृत्ति हुई है. अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!