BB KI VINES: कभी एक कमरे से वीडियो बनाते थे यूट्यूबर भुवन बाम, अब जीते हैं ऐसी जिंदगी; कमाई जान रह जाएंगे हैरान

यूट्यूबर भुवन बाम आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वे यूट्यूब के जरिये सबसे अधिक कमाई करने वाले शख्सियत में में से एक हैं। ‘बीबी की वाइन्स’ से मशहूर हुए भुवन के यूट्यूब पर 25 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। भुवन अपने अलग और मजेदार कंटेन्ट के अलावा कॉमेडी के लिए भी जाने जाते हैं।

 



भुवन के ज्यादातर वीडियो एडल्ट कॉमेडी और ड्रामा बेस्ड हैं। जो काफी मजाकिया और रोचक होते हैं। वो अपने दर्शकों को बांधे रखने और उन्हें अलग-अलग अनुभव कराने के लिए खुद 4-5 किरदार निभाते हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

एक महीने की कमाई कर देगी हैरान: सोशल ब्लेड (socialblade.com) के मुताबिक भुवन के यू-ट्यूब पेज से हर महीने की कमाई 11 हजार डॉलर से 175 हजार डॉलर के बीच है। GQ India की एक रिपोर्ट के मुताबिक भुवन की सालाना कमाई 10 करोड़ के आसपास है। उनका चैनल बी+ कैटेगरी में शुमार है। आपको बता दें कि भुवन बाम के ‘बीबी की वाइन्स’ के सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशों में भी हजारों लोग दीवाने हैं।

इसके अलावा भुवन बाम Mivi के ब्रांड एम्बेसेडर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यहां से उन्हें हर साल लगभग 4 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके साथ ही वो Myntra के भी एम्बेसेडर हैं, यहां से उन्हें साल के 5 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा भुवन कई और ब्रांड्स को एन्डॉर्समेंट करते हैं, जिनमें Arctic Fox, Beardo, Lenskart, Mivi, Tissot और Tasty Treats शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!