पुलिस विभाग में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्लीः Constable Vacancy 2022 पुलिस भर्ती की तैयारी में जुटे जम्मू-कश्मीर के लाखों युवाओं के खुशखबरी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस में कॉन्सटेबल के पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। इसके लिए आपको जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu-Kashmir Police) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। इन पदों पर अप्लाई करने की अंतिम तारीख 02 अप्रैल 2022 है।

 



 

Constable Vacancy 2022 इस भर्ती अभियान के जरिए 2700 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये पद महिला बटालियन और बॉर्डर बटालियन के हैं। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों ने हाल ही में पीईटी-पीएसटी एग्जाम को क्वालिफाई किया है, उन्हें दोबारा इस भर्ती के लिए आवेदन की जरूरत नहीं है। वहीं, जो अभ्यर्थी पीईटी और पीएसटी की परीक्षा नहीं पास कर पाएं हैं, वो इस भर्ती के लिए आवेदन के योग्य नहीं है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

वहीं योग्यता की बात करें तो जेके पुलिस कॉन्सटेबल पदों के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास की हो। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष तय की गई है। जहां तक चयन प्रक्रिया की बात है तो कैंडिडेट्स पीईटी, पीएसटी और लिखित परीक्षा देनी होगी। जेके पुलिस के इन पदों पर सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट को महीने का वेतन 5200 -20,200 रुपए के हिसाब से मिलेगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

 

ऐसे करें अप्लाई
– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
– इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
– पर्सनल डिटेल्स इंटर कर सबमिट करें।
– फीस जमा करें और सबमिट करें।
– फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!